साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में निलेश साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रकाश साहू को प्रदेश प्रचार सचिव की मिली ज़िम्मेदारी

भिलाई: साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू के द्वारा की गई। भिलाई नगर वार्ड क्रमांक 1 खम्हारिया के निवासी नीलेश साहू को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। भाजपा वार्ड एक में उनका एक बड़ा नाम है।

इसके साथ ही खपरी जेवरा कटेलभाठा निवाशी प्रकाश साहू को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रचार सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। प्रकाश साहू वर्तमान में BJYM जेवरा सिरसा मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है।

दोनो को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राकेश धनकर कोमल साहू, भरत साहू, पोषण साहू, नितेश साहू, श्रवण साहू, सेवाराम साहू और घनश्याम साहू मौजूद थे।

Exit mobile version