महादेव सट्टा बुक मामले में आरोपी नितीश दीवान को जेल: रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 3 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा… इस दिन होगी अगली सुनवाई

रायपुर। महादेव सट्टा बुक मामले में आरोपी बनाए गए नितीश दीवान ED की हिरासत में है। आज उसे रायपुर के विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद उसे 3 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 26 फरवरी को होगी। 13 लोगों को नोटिस जारी कर आज कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था, लेकिन आज ये सभी उपस्थित नहीं हुए हैं। आपको बता दें, ED ने 17 फरवरी को सट्टा बुक के पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जिसे जज ने 8 दिन की ED को रिमांड दी थी। विशेष न्यायधीश अजय सिंह राजपूत छुट्टी पर है। इसलिए उनकी अनुपस्थिति में इसकी सुनवाई न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन की कोर्ट में चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...