CG शासन इन एक्शन: गबन मामले में 16 शहरी सरकारों को नोटिस जारी…60+ अधिकारी-कर्मचारी इन टारगेट; CAG की ऑडिट में हुआ खुलासा; पढ़िए विस्तृत खबर

रायपुर। गबन के मामले में छत्तीसगढ़ शासन एक्शन में आ गयी है। नगरीय प्रशासन विभाग के टारगेट में कई दर्जन अधिकारी-कर्मचारी है। इस मामले में विभाग ने कुल 16 शहरों के निगम, पालिका और पंचायतों को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने उनको 7 दिन के अंदर सेटलमेंट का निर्देश दिया है।

छत्तीसगढ़ में महालेखाकार (Accountant General in Chhattisgarh-CAG) की ऑडिट में मामला सामने आया है। ऑडिट में आपत्तियों के बाद अब नगरीय प्रशासन विभाग ने 16 शहरों के निगम, पालिका और पंचायतों को नोटिस जारी कर दिया है। इन अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकारी खजाने से 82 लाख 53 हजार 999 रुपए का गबन कर, लेकिन उनसे वसूली नहीं हो पाई है।

गौरतलब है की इन गबन के इन प्रकरणों को महालेखाकर ने पकड़ा था, लेकिन सालों बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हो पायी है। यहां तक गबन के मामले में रिकवरी तक नहीं हो पाई है। नगर पालिका के सीएमओ, कमिश्नर व राजस्व निरीक्षक समेत कई अधिकारी व कर्मचारी पर गबन के आरोप है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...