अब बिना हेलमेट इस जिले में नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश जारी

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं मिलेगा. यह आदेश सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम करने के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जारी किया है.

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला बालोद अंतर्गत आवागमन के लिए निर्धारित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग एवं स्थानीय मार्गों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. इसका एक प्रमुख कारण दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाया जाना है. हेलमेट के उपयोग नहीं करने के कारण जिले में लगातार सड़क दुर्घटना में जनहानि, पशुहानि जैसे गंभीर घटना घटित हो रही है.

दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट प्रयोग नहीं करने के कारण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है. इसके परिणाम स्वरूप जिला में जगह-जगह पर कानून व्यवस्था एवं लोकशांति व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती रहती है. यदि दोपहिया वाहन चालकों द्वारा अनिवार्य तौर पर हेलमेट का प्रयोग किया जाए तो निश्चित तौर पर सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को बचाया जा सकता है.

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिश्रा ने कहा कि अब बिना हेलमेट के दोपहियों वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को किसी भी पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल या अन्य उपयोगी ईंधन प्रदान नहीं करेंगे (आकस्मिक सेवा मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर). यदि ऐसे करते पाए जाते हैं तो पेट्रोप पंप संचालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिता के तहत विधि अनुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...