CG – महतारियों के लिए खुशखबरी: अब इस तारीख को आएगी महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त, CM साय ने दी जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महतारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में एक- एक हजार जमा हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च से लागू की गयी है। मार्च महीने में 10 तारीख को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसके माध्यम से पैसे उनके खातों में ट्रांसफर किये गए थे। यदि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं इसकी जानकारी के लिए आप https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status लिंक पर क्लीक कर देख सकते हैं। लिंक खुलने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

Exit mobile version