दुर्ग-भिलाई के NSUI कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार: आशीष यादव, सोनू साहू और गुरलीन के साथ कार्यकर्ता जा रहे थे विरोध में, पुलिस ने रास्ते से उठाया

दिल्ली/रायपुर। दुर्ग और भिलाई के एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया है। भिलाई में रहने वाले एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक आशीष यादव ने बताया कि, 21 जुलाई 2022 को सोनिया गांधी को भाजपा की केंद्र सरकार की सरकारी तोते की तरह कार्य करने वाले ईडी ने अपने दफ्तर में बुलाया गया है।

पूछताछ की गई। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के नेतृत्व में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

तभी मुख्य चौक में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के साथियों ने चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज किया। आशीष यादव ने बताया कि मेरे साथ एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता मोदी सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करके गिरफ्तारी दी।

एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक आशीष यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को यदि इसी तरह अकारण हमारे कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जाएगा तो आगे एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुर्ग जिला से गुरलीन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, आकाश कन्नौजिया, अर्जुन शर्मा, अमनदीप कौर भट्टी,आदित्य नारंग, एवं अनेक साथी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय का जनदर्शन : 26 नवंबर को मुख्यमंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अवसर मिलने जा रहा...

तीन तूफानों से छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। शनिवार...

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की...

रायपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुम्हारी के परसदा स्थित विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता...

साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले : ग्रामीणों को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल...