दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI दुर्ग ने भी संभाला मोर्चा… प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू और उनकी टीम एनएसयूआई पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में जुटा रही समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय 2024 छात्र संघ चुनाव में छःग से NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में दुर्ग व आस पास के अन्य जिले से सैकड़ों कि संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता पिछले 5 दिनों से DU छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर उनके जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर पसीना बहा रहे हैं। सोनू साहू ने बताया कि जिस तरीके से पूर्व में ABVP के छात्र संघ अध्यक्ष ने अपनी फर्जी डिग्री के सहारे चुनाव लड़कर जीता किंतु पूरे अपने कार्यकाल में छात्रों के हित के लिए ऐसा कोई भी कार्य नहीं किए है और अब कॉलेज कैंपस में छात्र के बीच भी यह भी चर्चा है कि ABVP के लोग सिर्फ गुंडागर्दी कर छात्रों को गुमराह करते हैं पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतार कॉलेजों में ABVP के खिलाफ वातावरण बना हुआ अब छात्र सड़क में लड़ाई लड़ने वाले देश के सबसे बड़े छात्र संगठन NSUI पैनल के प्रत्याशियों को चुनाव जीतने का मन बना लिए हैं और NSUI के चारों प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे।” इस दौरान लोकेश चौधरी, तुषार कुमार,रोहन ताम्रकार,लक्ष्य शर्मा, आयुष शर्मा,गोल्डी कोसरे, राज देवांगन, विकाश राजपूत,हितेश सिन्हा,विवेक देवांगन,जय सेन,अमित सोनी, राहुल यादव,आकाश सिंग,आर्य,आयुष शर्मा,आलोक शर्मा, हिमांशु सिंह,राहुल झा, खूब साहू,आयुष चंद्रा,, हेमंत, हुबलाल,तेजस्वी, सुरिया सहित बहुत से पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...