NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता तक फट गया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया।

जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता केंद्रीय मंत्री के निवास की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने मंत्री के बंगले से पहले ही कई स्तर की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। प्रदर्शनकारियों ने जब बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझपटी शुरू हो गई।

इस दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। अफरा-तफरी के माहौल में धक्का-मुक्की के दौरान विधायक का कुर्ता फट गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी किया।

पुलिस ने कई एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से अन्य स्थानों पर भेज दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन और हंगामे के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले ने देशभर के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में दोषियों के खिलाफ अब तक कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...