भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को मजबूती देने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में 13 महासचिवों की नियुक्ति की गई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नाम भिलाई के रहने वाले फराज अहमद का है। फराज ने बीते निकाय चुनाव में वार्ड-7 राधिका नगर में बेहतर काम किया। छात्रहित में कई जरूरी कार्यों को भी फराज ने कराया है। तमाम कार्यों को देखते हुए प्रदेश संगठन ने फराज अहमद को महासचिव की जिम्मेदारी दी है।
इनमें अख्तर अली, हिमांशु जायसवाल, शिवराज सिंह, अर्पित केशरवानी, जलील अहमद, शुशांक लक्की मिश्रा, फराज अहमद, एम.ज्योति राव, स्वप्निल सिन्हा, गौतम वाधवानी, पूनम तिवारी, हेमंत पाल व सन्दीप साव शामिल हैं। यह नियुक्ति NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की अनुशंसा व प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय की सहमति से किया गया। नवनियुक्त महासचिवों ने पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप अपने पद का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वककरने का संकल्प दोहराया।