राज्य में बढ़ती दुष्कर्म की घटना और अपराधों के विरोध में NSUI का प्रदर्शन… रायपुर में निकाली मशाल यात्रा, अध्यक्ष पांडेय बोले- “DPS भिलाई में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना बेहद दुखद”

रायपुर। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़, प्रदेश में लगातार हो रही रेप/अनाचार की घटनाएँ और लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ शनिवार शाम को NSUI कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा निकली। NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में गांधी मैदान कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा आज़ाद चौक तक मशाल लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र निकले। NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि डीपीएस स्कूल में 4 साल की अबोध बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ की गंभीर घटना बेहद दुखद है। नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी उसके बाद जांच किया जाना था। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान भी बेहद ही गैर जिमेदाराना तथा आरोपियों को बचाने वाला है। हाल ही में 24 घंटे के अंदर राजधानी के बस स्टैंड में अधेड़ महिला और भिलाई में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...