BHILAI BIG BREAKING: श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने लगाया फांसी… हॉस्टल में लटकती मिली डेड बॉडी… पुलिस की जांच जारी

भिलाई। भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री शंकरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि, नर्स ने हॉस्पिटल परिसर में हॉस्टल में फंदे पर लटक कर जान दी है। मृत नर्स श्री शंकर मेडिकल कॉलेज में ही काम करती थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृत नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) है। वो खैरागढ़ की रहने वाली थी। वो कॉलेज कैंपस में ही हॉस्टल में रहती थी। सुबह 7 बजे उसकी रूम पार्टनर अपनी शिफ्ट में ड्यूटी गई थी। जब वो दोपहर 3 बजे वापस हॉस्टल लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी।

इसके बाद उसने इसकी जानकारी हॉस्पिटल व हॉस्टल प्रबंधन को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा कि नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...