नर्सिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग की तारीख बढ़ी: अब 3 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर 26 अगस्त 2022। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, रायपुर छ.ग. के निर्देशानुसार संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को शासन से अनापत्ति प्रणाम पत्र जारी नहीं होने के कारण, नर्सिंग पाठ्यक्रमों (Bsc Nursing, Post Basic Bsc Nursing, Msc Nursing,GNM) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग,आबंटन, स्क्रूटनी एवं प्रवेश कि तिथि में वृद्धि की गई है।

स्क्रूटनी हेतु दिनांक 22 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022 समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक एवं प्रवेश के लिए दिनांक 22 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022 समय प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक वृद्धि किया गया है।


अभ्यर्थी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग संबंधित जानकारी संचालनालय के वेबसाइट www.cgdme.co.in का नियमित अवलोकन कर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते दिखे...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो...

सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष टीईटी परीक्षा, राज्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आज...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...