CG – अधिकारी निलंबित: दुकान आवंटन के बदले घूस मांग रहा था राजस्व अधिकारी… निगमायुक्त ने किया सस्पेंड

दुकान आवंटन के बदले घूस मांग रहा था राजस्व अधिकारी… निगमायुक्त ने किया सस्पेंड

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रिश्वत लेने के मामले में राजस्व अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। धमतरी निगम कमिश्नर विनय पोयाम ने राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर का सस्पेंशन आर्डर जारी किया है। धमतरी नगर निगम के राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर पर आरोप है कि दुकान आवंटन के एवज में उन्होंने रिश्वत मांगा था।

आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा है कि निखिल चन्द्राकार राजस्व निरीक्षक (प्र. राजस्व अधिकारी) द्वारा दुकान का कब्जा देने हेतु रिश्वत मांगी गई के संबंध में समाचार पत्र में “दुकान का कब्जा देने प्रभारी राजस्व अधिकारी ने मांगी रिश्वत” का समाचार प्रकाशित होने के कारण संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इस स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर और संबंधित के विरुद्ध पार्षदों के द्वारा मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र प्रेषित कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की गई है।जिसकी प्रतिलिपि निगम को भी प्राप्त हुई है। इस प्रकार संबंधित के विरूद्ध बार बार शिकायत प्राप्त होने के कारण नगर निगम की छवि धूमिल हुई है जो उनके कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...