‘गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा’ – CM भूपेश: मुख्यमंत्री की पहल पर मजदूर दिवस पर होटल एसोसिएशन अपने कर्मचारियों को खिलाएगी बोरे बासी, कलेक्टर-एसपी भी चखेंगे स्वाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई मजदूर दिवस के दिन प्रदेशवासियों और देश-विदेश के कोने-कोने में बसे छत्तीसगढ़ के सभी लोगों से बोरे-बासी (पका चावल जिसे पानी में डूबाकर रखना और फिर खाना) खाकर श्रम को सम्मान देने का आग्रह किया है।

सीएम ने एक वीडियो संदेश भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बोरे बासी की विशेषता बताई है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। किसान और श्रमिकों ने अपनी मेहनत से देश और प्रदेश को गढ़ा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बोरे-बासी के संबंध में आह्वान अब उत्सव का रूप लेता जा रहा है। कलेक्टर-एसपी भी बोरे-बासी का स्वाद चखेंगे और सेल्फी शेयर करेंगे, इसमें जाने-माने लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

तो वहीं छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बोर बासी के संदर्भ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि वे अपने सभी कर्मचारियों को 1 मई मजदूर दिवस के दिन अपने होटल कर्मचारियों के लिए बोर बासी की व्यवस्था करेंगे।

पढ़िए पत्र में होटल एसोशिएशन ने सीएम को क्या लिखा-

सीएम भूपेश ने बताई बोरे-बासी की विशेषता
सीएम भूपेश ने बासी की विशेषता बताते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है। त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह रामबाण है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सीएम ने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारे आहार और संस्कृति के गौरव का एहसास कराना बहुत जरूरी है।

1 मई को हम सब बोरे बासी के साथ आमा के अथान (आम की चटनी) और गोंदली (प्याज) के साथ हर घर में बोरे बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...