गणतंत्र दिवस पर मगध तैलिक समाज ने कन्या सुरक्षा के मुद्दे पर किया महत्वपूर्ण आयोजन… नारी शक्ति और शिक्षा के महत्व पर भाषण के साथ विजुअल प्रस्तुतियां भी दी गई

भिलाई। भिलाई में मगध तैलिक समाज के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कन्या सुरक्षा के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। “कन्या सुरक्षा कार्यक्रम” में हुए अद्वितीय संवादों ने समाज को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया। इस सामाजिक आयोजन में समाज के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महासचिव शुभास साव, सचिव शम्भू साव, और प्रभारी विनोद साव ने समाज को एक साथ आने के लिए संबोधित किया। 26 जनवरी के दिन में हुए इस कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष रितेश साव जी ने धर्म और सांस्कृतिक महत्व के साथ अंतरजातीय विवाह के पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज को समर्थन देने के लिए समर्पित किया है और सभी को सामाजिक समर्थन में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम में नारी शक्ति और शिक्षा के महत्व को लेकर रश्मि ने अपने उत्कृष्ट भाषण से सभी को प्रेरित किया। मनोज साव ने बताया कि हम कैसे नारी शक्ति के लिए प्रयासशील हैं और हमें इस समाज में एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का दृढ निर्णय है, और हमारे सनातन संस्कृति में कैसे पहले से ही नारी शक्ति की महत्ता प्रदर्शित है हमें बस उसे समझने और अमल करने की आवयश्कता है, समाज के अध्यक्ष द्वारा बताया गया की समाज के आईटी सेल हेड राजेश कुमार का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहरानीय योगदान रहा।

इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को विषय-वस्तु की जल्दी समझने के लिए विजुअल प्रस्तुतियां दी गईं। समाज के मुख्य अध्यक्षों के साथ, इस समर्थन में मुख्य रूप से योगदान देने वाले सोनेलाल साव, अनिल साव जी, सुनील साव, सोहना साव , महाराणा प्रताप, अशोक साव प्रमोद साव और अन्य सभी समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। आयोजन में महिला सदस्यों में अर्चना देवी, ममता, रूबी, आरती, रीना, श्वेता, भगवती, संगीता, रेखा देवी और अन्य ने भी अपने उत्साहपूर्ण सहयोग और सहभागिता का प्रदर्शन किया। समाज ने समृद्धि और समर्थन के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम को सफलता बनाने में उनका समर्थन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी के नगरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई,...

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए 3...

रायपुर: ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को यात्रा खर्च और खेल उपकरणों...

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश… धान...

रायपुर/बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से हो रही असामयिक बारिश और तेज हवाओं ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी...