पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों की यादें हुई ताजा: रिसाली चौक में शहीद जवानों को नम आंखो से दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि, आतंकी हमले के मास्टर माइंड आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया

रिसाली। 14 फरवरी, 2019 को विस्फोटकों से लदे एक वाहन की बस से टक्कर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। बस सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल थी। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में हुई। खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों के काफिले में 70 से ज्यादा वाहन थे, जिन्हें वाहन ने निशाना बनाया था। वाहन को जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी चला रहा था, जिसकी पहचान बाद में आदिल अहमद डार के रूप में हुई, वाहन में लगभग 80 किलो हाई-ग्रेड आरडीएक्स विस्फोटक था, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमले में किया गया था।

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूतो को याद कर के रिसाली चौक में सभी जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि में 51 दीप जलाकर कर अर्पित किया गया। और साथ ही आतंकी हमले के मास्टर माइंड आतंकवादी जैश ए मोहम्मद व मसूद अजहर का पुतला दहन कर आंकवाद व पाकिस्तान के विरोध में नारेबाज़ी की गई। जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम जी ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू लाल नेताम, कन्या शक्ति जिला अध्यक्ष संस्कृति वर्मा, जिला महामंत्री रितेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनीष काले, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, रिसाली निगम पार्षद गण धर्मेन्द्र भगत, सविता धवस, गजेंद्री कोठरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम भूपेन्द्र दास (बॉबी) छाया (पार्षद) वार्ड 29 लक्ष्मी नगर रिसाली के नेतृत्व में किया गया। जिसमे विशेष रूप से सोनू राम, अमृत देवांगन, पूर्व पार्षद मोंगरा देशमुख किसान मोर्चा पूर्व अध्यक्ष मंडल राजेंद्र यादव,सुनील साहू, पूर्व पार्षद, मुकेश सिंह, आकाश सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, खिलेश्वरी, विकास ठाकुर, शैलेश शर्मा, अम्मू शर्मा, अमित चौहान, आसपुराण चौधरी, तुकेश यादव, झग्गर यादव, दुर्गेश यादव, अश्वन निषाद, लक्की पाल, करन दास, गुड्डू सिंह, रवि सोना, गौरव महानंद, विक्की सिंग, श्रीकांत शर्मा, मुकेश यादव, रमेश यादव, नवीन सिन्हा, अमन वर्मा एवम् महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। पुतला दहन कर श्रृद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट की शांति मौन रखा गया।

पुलवामा हमले की बरसी पर जांबाजों को याद करते हुए:-

शहीद सीआरपीएफ जवानों के नाम:

  1. नसीर अहमद (जम्मू-कश्मीर)
  2. जयमल सिंह (पंजाब)
  3. तिलक राज (हिमाचल प्रदेश)
  4. रोहिताश लांबा (राजस्थान)
  5. विजय सोरेंग (झारखंड)
  6. वसंत कुमार वीवी (केरल)
  7. सुब्रमण्यम जी (तमिलनाडु)
  8. मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा)
  9. जीडी गुरु एच (कर्नाटक)
  10. नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान)
  11. महेश कुमार (उत्तर प्रदेश)
  12. हेमराज मीणा (राजस्थान)
  13. पीके साहू (ओडिशा)
  14. संजय राजपूत (महाराष्ट्र)
  15. कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश)
  16. प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश)
  17. श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश)
  18. अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश)
  19. मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)
  20. बबलू संतरा (पश्चिम बंगाल)
  21. अश्विनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश)
  22. नितिन शिवाजी राठौड़ (महाराष्ट्र)
  23. भागीरथ सिंह (राजस्थान)
  24. वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड)
  25. अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश)
  26. रतन कुमार ठाकुर (बिहार)
  27. संजय कुमार सिन्हा (बिहार)
  28. जीत राम (राजस्थान)
  29. मोहन लाल (उत्तराखंड)
  30. प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश)
  31. पंकज कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)
  32. रमेश यादव (उत्तर प्रदेश)
  33. सुखजिंदर सिंह (पंजाब)
  34. कुलविंदर सिंह (पंजाब)
  35. अमित कुमार (उत्तर प्रदेश)
  36. विजय कु. मौर्य (उत्तर प्रदेश)
  37. सी. शिवचंद्रन (तमिलनाडु)
  38. सुदीप विश्वास (पश्चिम बंगाल)
  39. मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)
  40. मानेश्वर बसुमतारी (असम)
Exit mobile version