दिवाली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट, बदमाशों ने घर में लगाई आग, गाड़ियों में की तोड़फोड़

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे सकरी गांव में दिवाली की रात जमकर बवाल हुआ. जुआ खेलने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद बदमाशों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया और एक घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में हुई. दिवाली की रात क्षेत्र के आउटर इलाके में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे, तभी उनका आपस में विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. मारपीट में घायल हुए लोगों ने किसी तरह मोहल्ले में छिपकर अपनी जान बचाई.

बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो बाहर नहीं आए, तो उन्होंने घर में आग लगा दी. आग से घर के एक कमरे में सामान जलकर राख हो गया, लेकिन परिवार के सदस्य धुएं की चपेट में आने से पहले ही बाहर भाग गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...