एक बार फिर PM इन CG: लालबाग मैदान में जनता को करेंगे संबोधित… इधर मोदी आयेंगे, बस्तर रहेगा बंद… कांग्रेस का 3 अक्‍टूबर को बंद का ऐलान

जगदलपुर। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन में पीएम मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर के दौरे पर आए हुए थे। एक बार फिर पीएम जनता को संबोधित करने के लिए बस्तर के दौरे पर आने वाले हैं। 3 अक्टूबर को बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सुनने आने वाले लोगों के लिए इंतज़ाम किये जा रहे हैं। जिसके लिये तीन विशाल डोम बनाने का काम जारी है। हर बार बिगड़ते मौसम का ध्यान रखते हुये तीनों डोम वाटर प्रूफ बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लोगों के बैठने के लिये लालबाग मैदान के बड़े हिस्से को लिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए इंतजाम किया गया है।

इस दौरान बस्तर में पीएम मोदी का स्वागत बंद से होगा। कांग्रेस ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण की मंशा के मद्देनजर बस्तर में विरोध की तैयारी शुरू की है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरनार संयंत्र का केंद्र सरकार निजीकरण की तैयारी कर रही है। इसका विरोध किया जायेगा। 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी बस्तर आ रहे हैं, इस दौरान संपूर्ण बस्तर बंद रहेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार नगरनार संयंत्र का निजीकरण करने जा रही है. बस्तर वासियों के भावनाओं के खिलाफ है। हम नगरनार संयंत्र के निजीकरण का विरोध करते हैं। 3 अक्टूबर को पूरा बस्तर बंद किया जाएगा। चहेते उद्योगपतियों को केंद्र सरकार नगरनार प्लांट बेचना चाह रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार की जमीन बस्तर के आदिवासियों और किसानों की जमीन है। प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। विधनासभा में शासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित हुआ कि ये निजी हाथों में न बिके। इसे राज्य सरकार को दे दिया जाए, इसे राज्य सरकार चलाएगी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे नहीं माना। बिक्री के लिए ऐसा क्लाउज डाल दिया कि उसे राज्य सरकार ले ही नहीं सके।

बस्तर के लोग आज इससे आक्रोशित है। भारत सरकार नहीं चाहती कि वहां स्थानीय को नौकरी और आरक्षण का लाभ मिले। जानकारी ये है कि कुछ कम्पनियां परीक्षण के लिए वहां आई है। जानकारी के मुताबिक टाटा, वेदांता, जिंदल और अडानी जैसी कंपनियां खरीदने आ रही है। लेकिन ये निजी हाथों में नहीं बिकेगा. क्योंकि यहां की जमीन वहां की जनता को दी गई है। जगदलपुर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल नहीं है, इसलिए वहां एम्स खुलना चाहिये जगदलपुर से दिल्ली और जबलपुर की उड़ान चालू करे, ज्योदिरादित्य सिंधिया आ रहे हैं तो, हम एक करोड़ की क्षतिपूर्ति देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता 2024 में हराये इन्हें, तब निजीकरण नहीं होगा। प्रधानमंत्री पहले भी कई गैरन्टी दिए. प्रधानमंत्री आते हैं और जुमलेबाजी कर के जाते हैं। कोयले की पेनाल्टी 4100 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास बाकी है। चावल का 6 हजार करोड़ रुपया बचा है, नई पेंशन स्कीम का 17 हजार करोड़ रुपया बचा है। कुल करीब 37 हजार करोड़ रुपये हमें देते, जिसे रोक कर रखा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...