भिलाई में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा एक दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन: बच्चे, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न खेलों में लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा… एकांश बंछोर रहें मुख्य अतिथि

भिलाई। भिलाई में राजीव युवा मितान क्लब नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक-45 टीम B बालाजी नगर द्वारा एक दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन 22 जनवरी दिन रविवार को साईं मंदिर प्रांगण बालाजी नगर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भिलाई नगर के विधायक प्रतिनिधि, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर रहें।

भिलाई नगर राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक सौरभ दत्ता, राकेश श्रीवास्तव, डी नागमणि, देवेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, प्रवीण कुमार, मुमताज अली, राम अवतार यादव और वार्ड के नागरिक उपस्थित हुए सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल का शुभारंभ किया। जिसमें बच्चे, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न खेल के आयोजन समिति द्वारा किए गए जिसमें वार्ड के हर वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

समिति द्वारा विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजन समिति में राजीव युवा मितान क्लब वार्ड 45 के अध्यक्ष आकाश मांझी, रवि, जोगेश्वर राव, आदित्य, सचिन नितेश, वामाक्षी, अनुसुइया, रोशनी गिरी, सुषमा चौधरी, ममता, वंदना ,निशा ,मुन्ना आर्यन द्वारा विशेष योगदान दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...