ऑनलाइन एग्जाम के लिए दुर्ग यूनिवर्सिटी के छात्र हुए एकजुट: NSUI के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्टोरेट…SDM को ज्ञापन के बाद क्या हुआ, पढ़िए खबर

भिलाई। दुर्ग यूनिवर्सिटी में एग्जाम ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन? इसका फैसला बाकी है। अभी तक दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से क्लियारिटी नहीं आई है कि परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। लगातार छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ता लगातार ऑनलाइन एग्जाम की डिमांड कर रहे हैं। आज भी दुर्ग यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के छात्र अचानक दुर्ग विवि में इकट्‌ठा हुए।

इसके बाद सभी कलेक्टोरेट पहुंच गए। जहां उन्हें समर्थन करने एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए। एनएसयूआई के प्रदेश सह-सचिव आकाश कन्नौजिया के साथ साइंस कॉलेज दुर्ग के अध्यक्ष आदित्य नारंग, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र वाघमारे, अमन दुबे, विनीश साहू, भूपेंद्र उके, आयुष झा, प्रियांशु समेत अन्य मौजूद रहे।

सभी कलेक्टोरेट के दरवाजे पर बैठकर नारेबाजी की। जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की बात करते रहे। लेकिन उनकी बात नहीं बनी। इस बार भी हर बार की तरह छात्रों को सिर्फ आश्वासन मिला। जिसे लेकर छात्र व उनके संगठन से जुड़े लोग लेकर निकल गए। छात्रों को आश्वासन मिला है कि प्रशासन इस मुद्दे पर दुर्ग यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर हल निकालेगा।

http://bit.ly/3Avy2Dg

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...