पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू; नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, एक क्लिक में कर सकते है अप्लाई

दुर्ग। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा 1 मई 2023 से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर शुरू हो गई है। नामांकन/अनुशंसा की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा भेजने हेतु लॉगिन आईडी A2311298625 और पासवर्ड Au378#157 निर्धारित है। केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्राप्त नामांकन/अनुशंसा प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

Exit mobile version