ओपन स्कूल की समय सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

रायपुर. ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी जारी हो गई है. 12वीं की परीक्षा 26 व दसवीं की 27 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा के लिए करीब 82 हजार छात्रों ने आवेदन किया है. इन परीक्षाओं के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. ओपन स्कूल की अधिकृत वेबसाइट पर मार्च-अप्रैल 2025 परीक्षा की समय-सारणी देख सकते हैं.

पिछली बार मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए करीब एक लाख छात्रों ने आवेदन किया था. बता दें कि ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा एक साल में तीन बार आयोजित की जाएगी. साल 2025 की यह पहली परीक्षा है. बारहवीं और दसवीं दोनों परीक्षा की शुरुआत हिंदी से होगी. परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी. बारहवीं की परीक्षा 21 अप्रैल और दसवीं की 17 अप्रैल तक चलेगी. पहले एक साल में ओपन स्कूल की दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती थी. पिछले साल से तीन बार परीक्षा हो रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...