निर्यात कर का विरोध : महापौर से मिला BSP एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, नोटिस रद्द करने की मांग की

भिलाई नगर। निर्यात कर को लेकर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में महापौर नीरज पाल से मिला। अध्यक्ष दासगुप्ता ने महापौर से कहा कि इस तरह का कोई भी कर जीएसटी आने के बाद संभवत: खत्म हो चुका है। जी एसटी लागू करने के पीछे प्रधानमंत्री की मंशा थी कि एक देश एक टेक्स होना चाहिए। ऐसे में निर्यात कर का कोई औचित्य नहीं है। हम निगम द्वारा जारी नोटिस का विरोध करते हैं। हम महापौर और निगम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि तत्काल इस नोटिस को रद्द कर इस निर्णय को वापस लिया जाए।

महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को महापौर परिषद में रखकर कोई सकारात्मक निर्णय लेंगे तथा उद्योगपतियों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, महासचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, अमित बहादुर माथुर, अवि सहगल, सुमित पाल, अर्नब, अमित सहगल, हरीश मुदलियार, योगेश गुप्ता, पवित्र सिंह, रितेश रायका, प्रीतपाल सिंह मालवा, शशि भूषण, कपिल गुलाटी, पंकज पोरवाल, रमेश अग्रवाल, गौरव, मुकेश अग्रवाल, रवि शंकर मिश्रा,एके मिश्रा,विकास ताम्रकार, राजीव अग्रवाल, ई एस राजीव, वरुण घोष, अशोक जैन, अमित चौधरी, महेश जायसवाल, अतुल चंद साहू, राजीव अग्रवाल, उज्जवल शाहा, चरणजीत सिंह सहित 50 से ज्यादा उद्योगपति शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...