सड़क चौड़ीकरण के निर्णय का विरोध, पार्षद ने कहा – सैकड़ों लोग हो जाएंगे बेघर, पहले व्यवस्थापन की कार्रवाई हो

भिलाई। कुम्हारी पालिका परिषद की बजट बैठक में स्टेशन चौक से महामाया मंदिर तक रोड का चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया गया है। इस पर ग्रामीणों के साथ पार्षद ने कहा है कि पहले विस्थापन करें फिर सड़क का चौड़ीकरण करें अन्यथा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बताया जा रहा कि कुम्हारी चौक से महामाया मार्ग को 20 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण करने का निर्णय बजट सत्र के दौरान लिया गया है, लेकिन सड़क किनारे दुकानदार और रहने वाले लागों के विस्थापन और मुआवजे का निर्णय नहीं लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे करीब 400 लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, लोग यहां पंचायत के समय से रह रहे हैं। बिना समुचित व्यवस्था के एक भी गरीब का मकान नहीं टूटने नहीं दिया जाएगा। वाजपेयी ने कहा, विस्थापन और मुआवजे की समुचित व पारदर्शी योजना बनाई जाए। लोगों को सुनवाई का अवसर दिया जाए।

इस मामले में निगम प्रशासन का कहना है कि अभी फिलहाल सर्वे नहीं किया गया है। सर्वे के बाद ही बताया जा सकेगा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से कितने लोग प्रभावित हो रहे हैं और कितने लोगों को विस्थापित किया जाएगा। वार्ड-10 के पार्षद निश्चय वाजपेयी ने बताया कि पहले विस्थापन और मुआवजे की समुचित योजना बननी चाहिए। अभी पालिका प्रशासन ने ढंग से सर्वे भी नहीं किया है और केवल अनुमानों के आधार पर लोगों के आशियाने को उजाड़ने की योजना बनाई गई है।

पात्र लोगों को मिलेगी मुआवजा राशि : सीएमओ

इस मामले में सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा ने कहा, घनी आबादी के बीच सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नियमानुसार पात्र लोगों को मुआवजा राशि दी जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ेगी : सीएम साय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के अंतर्गत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुए समझौते को...

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...