छत्तीसगढ़ में रेन अलर्ट: दुर्ग सहित इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, दुर्ग में अब तक कितनी मि.मी बारिश हुई, पढ़िए बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है तो कई जिलों में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। आज भी प्रदेश भर में जमकर पानी बरस रहा है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अभी आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह का हाल रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी चेतावनी के मुताबिक येलो और ऑरेंज अलर्ट प्रदेश के कई जिलों के लिए किया गया है। बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, राजनांदगांव और कबीरधाम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। येलो अलर्ट में कांकेर जिले के एक दो स्थानो पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लगातार हो रही बारिश से तापमान तेजी गिरावट आई है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

जिले में अब तक 74.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग में 1 जून से 26 जून तक 74.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 121.0 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 26.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 82.5 मिमी, तहसील धमधा में 44.2 मिमी, तहसील पाटन में 110.3 मिमी और तहसील भिलाई 3 में 63.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 26 जून को तहसील दुर्ग में 68.3 मिमी, तहसील धमधा में 34.2 मिमी, तहसील पाटन में 60.0 मिमी, तहसील बोरी में 12.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 63.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 83.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CBSE बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, BSP सीनियर सेकेंडरी...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई 2024 को ऑल इंडिया सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एक्ज़ाम 2023-24 बारहवीं तथा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित...

भाजपा मीडिया विभाग ने किया CM हाउस में विशेष...

रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया विभाग को विधानसभा चुनावों...

माइलस्टोन अकेडमी के बच्चों ने CBSE 10वीं और 12वीं...

भिलाई। CBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सोमवार 13 मई को जारी कर दिया हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले...

हाइटेक हॉस्पिटल की नर्सेस का सांसद विजय बघेल ने...

भिलाई। स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में नर्सिंग स्टाफ की बड़ी भूमिका होती है. जहां चिकित्सक का काम खत्म होता है वहां इनकी जिम्मेदारी शुरू हो...

ट्रेंडिंग