भिलाई में संगठन चुनाव के लिए तैयारी शुरू: कांग्रेस के DRO पहुंचे भिलाई…कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

भिलाई। कांग्रेस में संगठन चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। संगठनात्मक चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से नियुक्त डीआरओ विनायक पाठक एवं समस्त बीआरओ ने जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई में बैठक ली।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार संगठनात्मक चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से नियुक्त डीआरओ विवेकानंद पाठक एवं समस्त बीआरओ ( प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव को लेकर जिला और ब्लॉक निर्वाचन पदाधिकारियों ) ने बैठक ली।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक देवेंद्र यादव,समस्त ब्लाक अध्यक्ष व वरीष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में 17 जुलाई 2022 को अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में बैठक हुई।

संगठन चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के डीआरओ ने सभी ब्लाकों में सर्व सम्मति से ब्लाक अध्यक्ष एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों का निर्वाचन करने पर जोर दिया। डीआरओ ने कहा कि पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सभी का पार्टी में अपना विशेष स्थान है। पार्टी के हर इकाई में कार्यकर्ताओं को शामिल कर पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसलिए आवश्यक है कि पार्टी की मिशन को सफल बनाने के लिए हर किसी को साथ में लेकर मिलजुलकर काम किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी,अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू,अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, धर्मेंद्र यादव,विजय साहू, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, भिलाई सभापति गिरिवर बंटी साहू, संदीप निरंकारी,

अतुल चंद साहू, सुमित पावर, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, मुकुंद भाऊ, रामा विश्वकर्मा, नंदकुमार कश्यप, दानेश्वरी साहू, तुलसी पटेल,बी आर ओ प्रदीप शर्मा, राधेश्याम,सुनील सोनी,देवेंद्र वर्मा,समीर अख्तर,इम्तियाज हैदर,नईम राजा,सुभद्रा सिंह,आदित्य सिंह,अरुण सिंह,अफरोज खान,सुमन सागर सिन्हा, सौरभ दत्ता, गुरलीन सिंह, अजय जोशी मौजूद रहे।

Exit mobile version