सावधान! शराब और तम्बाकू का सेवन करने से खोखली हो सकती है हड्डियां… भिलाई में ऑर्थोपेडिक्स एक्सपर्ट डॉ. दीपक कुमार सिन्हा के पास आया केस, बदलना पड़ा कूल्हा; जानिए

भिलाई। आज के दौर में हड्डियों की समस्या होना आम बात है। हड्डियों का खोखला या पोला हो जाना बुढ़ापे में एक सामान्य सी बात हो गई है। परन्तु जब बिना किसी आनुवांशिक या प्रत्यक्ष कारण के 30-32 साल की उम्र में हड्डियां खोखली हो जाएं तो हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला हाईटेक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा के पास आया। युवक के कूल्हों के दोनों तरफ के जोड़ गल चुके हैं। एक तरफ की सर्जरी कर ट्रांसप्लांट कर दिया गया है। कुछ दिन बाद दूसरी तरफ का भी ट्रांसप्लांट कर दिया जाएगा।

अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने भिलाई टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि, युवक को जब अस्पताल लाया गया तो वह काफी तकलीफ में था। जांच करने पर पाया गया कि कूल्हे के दोनों तरफ के जोड़ नष्ट हो गए हैं जिससे जांघ की हड्डी जुड़ी होती है। युवक का कोई कोविड हिस्ट्री नहीं था। जन्मगत कोई दिक्कत भी नहीं थी। परिवार में आर्थराइटिस का कोई हिस्ट्री नहीं है। युवक को सिकल सेल की भी दिक्कत नहीं है। युवक ने बताया कि वह तम्बाकू का सेवन करता है तथा शराब भी पीता है। संभवतः हड्डियों के नष्ट होने की यही वजह थी।

अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार सिन्हा

डॉ सिन्हा ने आगे बताया कि, इस स्थिति को मेडिकल भाषा में अवस्कुलर नेक्रोसिस कहा जाता है। अवस्कुलर नेक्रोसिस जिसे ओस्टियोनेक्रोसिस भी कहा जाता है, वह स्थिति है जो तब होती है जब खून की कम आपूर्ति के कारण हड्डी के भाग नष्ट होने लगते हैं। एवीएन, कुछ कैंसरों या कैंसर इलाजों के दुष्प्रभाव के रूप में हो सकता है। एक अन्य मामले की जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि छुरा के एक 55 वर्षीय मरीज के घुटनों का भी ट्रांसप्लांट किया गया है। ओड़ीशा निवासी इस मरीज को आर्थराइटिस भी है। हाइटेक हॉस्पिटल में फिलहाल प्रतिमाह 4 से 5 घुटना या कूल्हे का ट्रांसप्लांट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...