100 से ज्यादा गौवंशों की मौत!गौठान में चारा-पानी के अभाव में दम तोड़ रहे गोवंश, खुले में पड़े शवों से फैल रही दुर्गंध

बिलासपुर। सीपत तहसील के गुड़ी गांव के लिमहाईपारा गौठान में चारा-पानी और देखरेख के अभाव में बड़ी संख्या में गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि गौठान में अब तक 100 से अधिक मवेशियों की जान जा चुकी है। वहीं, मृत पशुओं के शव खुले में पड़े होने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है।

जानकारी के मुताबिक, गौठान में सैकड़ों मवेशियों को रखा गया है, लेकिन उनके लिए पर्याप्त चारा-पानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं होने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भूख-प्यास और उचित उपचार नहीं मिलने के कारण मवेशी दम तोड़ रहे हैं। कई मृत पशुओं के शव गौठान के आसपास खुले स्थानों पर फेंके जाने की भी बात सामने आई है।

राशन कार्डधारियों से 100 रुपये लेने के बाद भी व्यवस्था नदारद
इस मामले में ग्रामीणों ने पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि गौठान में मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने के नाम पर गांव के करीब 1200 राशन कार्डधारियों से प्रति कार्ड 100 रुपये वसूले गए। इसके बावजूद गौठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान से करीब 500 मीटर दूर मृत मवेशियों के शव पड़े हैं, जिन्हें खुले में फेंका जा रहा है।

सरपंच ने कहा – 50 मवेशियों की हुई मौत
गौठान में अव्यवस्था और मवेशियों की मौत को लेकर सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू ने करीब 50 मवेशियों की मौत की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि 100 से अधिक मवेशियों की मौत का दावा सही नहीं है और मृत पशुओं की संख्या लगभग 50 है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है।

मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने पंचायत व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब गोवंशों के संरक्षण के नाम पर राशि वसूली गई, तो फिर उनके लिए चारा-पानी और उपचार की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : गौ सेवा आयोग
वहीं, जिला गौ सेवा आयोग समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने मामले में जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का प्रयास, तीन...

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। निःशुल्क प्रसव और उपचार कराने का झांसा देकर ओडिशा के...

विभिन्न परंपराओं में समान अधिकारः एक लिंग-न्यायपूर्ण भारत का...

नई दिल्ली। भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है, क्योंकि अलग-अलग धर्म, संस्कृतियाँ, भाषाएँ और परंपराओं ने देश की पहचान का निर्माण किया...

भ्रष्टाचार पर डिप्टी सीएम की बड़ी कार्रवाई, 13 अधिकारी...

रायपुर। कांग्रेस शासन काल में अधिकारियों और नेताओं को यह विश्वास ही नहीं था कि कभी नक्सलवाद समाप्त हो पाएगा। यह सोचकर उन्होंने बस्तर...

बच्चों की खरीद-बिक्री का कथित नेटवर्क बेनकाब : रायपुर...

रायपुर। राजधानी में नवजात बच्चों की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई...