128 हस्तियों को पद्म पुरस्कार: CDS जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पिचाई-नडेला और वैक्सीन निर्माताओं को पद्मभूषण, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।

पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में कौन?
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

किन्हें मिला पद्म भूषण सम्मान?
इसके अलावा पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP MP की मौत: चुनाव के बीच भाजपा सांसद...

BJP सांसद की मौत डेस्क। उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. बीजेपी...

कौन हैं Shinnova? जो खुद को बताती हैं एक्टर...

डेस्क। भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में...

लोकसभा चुनाव 2024: इस सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी ने सूरत लोकसभा सीट पर बाजी मार ली है. दरअसल, यहां से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश...

महिला ASP का निधन: कार से लौट रही थी...

महिला ASP का निधन भोपाल: सोमवार दोपहर, इंदौर से भोपाल जा रही पुलिस अधीक्षक (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी का कार में हृदय गति रुकने से निधन...

ट्रेंडिंग