CG में गोबर के पेंट से चमकेगी सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और निगम-मंडलों की दीवारें: CM भूपेश के सख्त निर्देश… गोबर के पेंट से ही हो रंग-रोगन के कार्य, उल्लंघन करने वालों पर होगा एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को नए निर्देश दिए है। जारी निर्देश के अनुसार सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में पेंटिंग के कार्य के लिए केवल गोबर का ही पेंट इस्तेमाल हो।

इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस पर CM भूपेश ने नाराजगी जताई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...