पंडरिया विधायक ने किया निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन: बोली – साधन और संसाधन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से हर क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं

रायपुर। पंडरिया विधानसभा को विकसित और समृद्ध बनाने एवं एक आदर्श विधानसभा के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए विधायक भावना बोहरा लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जनता की सुविधाओं के लिए कार्य कर रही हैं। आज ग्राम रोहरा एवं ग्राम पंचायत डोंगरियाकला में विधायक भावना बोहरा द्वारा 52 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी.रोड, सामुदायिक भवन एवं अटल सद्भावना भवन का विधिवत भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम रोहरा में 14 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड और ग्राम डोंगरिया कला में विधायक निधि से 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन एवं विभिन्न मद अंतर्गत 25 लाख रुपए की लागत से अटल सद्भावना भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज ग्राम रोहरा एवं डोंगरिया कला में 52 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्प को पूरा करने और जनता की आकांक्षाओं अनुरूप क्षेत्र की प्रगति हेतु यह विकास कार्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जनता की सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र की प्रगति ही डबल इंजन भाजपा सरकार का ध्येय है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में आज हमारा प्रदेश दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहा है। सेवा,सुशासन और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं समृद्ध पंडरिया-विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पूर्ति हेतु हम प्रतिबद्ध हैं और डबल इंजन भाजपा सरकार में हर व्यक्ति और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो रहा है। साधन और संसाधन के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से हर क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए विकास की यात्रा निरंतर जारी है।

विगत डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों में निरंतर तेजी आई है। आज हर गाँव, वनांचल क्षेत्रों, दूरस्थ अंचलों, हर नगर एवं शहर में विकास के कार्य तेजी से हो रहें हैं जिससे जनता को सुविधा हो रही है वहीं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से प्रदेश की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित हो रही है। आज हर गाँव में पक्की सड़कों के निर्माण से सुदृढ़ एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने से आम जनता को सहूलियत हो रही है। शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से लेकर विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहें हैं। पूर्ण पारदर्शिता से जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण हो रहा है वहीं सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार और प्रशासन खुद जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहीं हैं, योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण कर रही है, यही सही मायने में प्रदेश में सेवा और सुशासन की सरकार को चरितार्थ करता है। मोदी जी की गारंटी में किये अपने वादों को अक्षरश: पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में विकास के यह कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी, जनपद पंचायत सदस्य रानी चंद्रवंशी, सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी, उपसरपंच लक्ष्मीन निर्मलकर, रविशंकर चंद्रवंशी, तुषार चंद्रवंशी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...