साहित्यकार पंडित दानेश्वर शर्मा नहीं रहे: BSP में अधिकारी रहते हुए छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य पर काम किया…कल सुबह होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। साहित्य बिरादरी के लिए एक दुखद खबर है। प्रदेश के मुर्धन्य साहित्कार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार 4 फरवरी को प्रात: 10 बजे शिवनाथ मुक्तिधाम दुर्ग में किया जायेगा। पं. दानेश्वर शर्मा भिलाई इस्पात संयंत्र में भी अपनी सेवाएं देते हुए सामुदायिक विकास विभाग में रहते हुए छत्तीसगढ़ी लोककला को आगे बढाने के अलावा नगर प्रशासन में कई विभागों के प्रमुख अधिकारी रह चुके हैं।
साहित्य के क्षेत्र में दुर्ग जिला का नाम रौशन करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में दुर्ग जिला सहित छग का प्रतिनिधित्व करने और श्रीराम कथा वाचन में भी में भी उनका बड़ा चर्चित नाम था। उनके निधन पर संपादक शिव श्रीवास्तव, साहित्यकार रवि श्रीवास्तव, संतोष झांजी, दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय दानी, अरूण निगम, डॉ. परदेशी राम वर्मा, अरूण कसार, शमशीर सिवानी,आलोक शर्मा, कथाकार विनेाद साव,अजहर कुरैशी, रौनक जमाल, प्रदीप वर्मा, डॉ. नौशाद सिदि़दकी, रामबरन कोरी, निजाम राही, गजराजदास महंत, सतीश चौहान, युसुफ सागर, शिवमंगल सिंह,नीता कम्बोज, सहित दुर्ग भिलाई के साहित्यकारों ने उनको अश्रुपूरित श्रद्धाजलि दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...