दुर्ग ब्रेकिंग: माता-पिता ने बेटे की कर दी हत्या: शराब पीकर बेटा रोज करता था मारपीट, मांगता था पैसे… तंग आकर घरवालों ने गला घोंटकर कर दी हत्या… खुदकुशी का मामला बनाने की योनजा हुई फेल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में माता-पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की युवक शराबी था और आए दिन घरवालों को परेशान करता था। जिससे परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक के शव को उसके कमरे में ही रख दिया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर विवेचना करते हुए आरोपी परिजनों को पकड़ा गया। धमधा थाना क्षेत्र के कोनका गांव की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

धमधा थाना प्रभारी सोमेश पटेल ने बताया कि उन्हें दो जनवरी को सूचना मिली थी कि कोनका गांव में एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा कि 42 वर्षीय गंगाधर पटेल पिता द्वारिका पटेल का शव उसी के घर में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। जांच करने पर मृतक के सिर, गर्दन और शरीर पर चोंट और खरोच के निशान थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होना बताया। शॉर्ट पीएम कराने पर पता चला कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। साथ ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इससे शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट आते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच को तेज किया।

हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल में एक्टिव मोबाइल लोकेशन की जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मजबूत साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने घरवालों से सख्ती से पूछताछ की। इस पर वो टूट गए और हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि गंगाधर पटेल आदतन शराबी था। वो रोजाना अपने परिवार वालों से शराब पीने के लिए पैसा मांगता था। नहीं देने पर झगड़ा करता था। घटना की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने अपने पिता द्वारिका पटेल से पैसा मांगा। नहीं देने पर वह पिता के साथ मारपीट करने लगा यह देख मां दुरपति पटेल ने अपने बेटे धनराज पटेल और भाई मनी राम पटेल को बुलाया। सभी ने मिलकर गंगाधर पटेल को खूब मारा और गला घोंटकर हत्या कर दी।

गंगाधर की हत्या के बाद परिजनों ने उसे खुदकुशी का रूप देने की योजना बनाई। उन्होंने उसके शव को उसके घर के कमरे में रख दिया। इसके बाद सुबह उसकी मौत की सूचना देकर रोना पीटना चालू कर दिया। लेकिन पुलिस ने उनकी पूरी योजना को फेल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...