दुर्ग में पार्षद पति की पिटाई: गाली-गलौज के साथ जमकर हुई मारपीट… लेफ्ट पैर और गाल में चोंट; पैरोल के पेपर… जानिए क्या है मामला

शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत कार्रवाई की है

दुर्ग। दुर्ग जिले के नगर पालिका पारिषद जामुल के पार्षद पति के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत कार्रवाई किया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि, वार्ड 7 निरंकारी भवन के पास जामुल निवासी लेखराम साहू ने शिकायत किया है कि 16 जनवरी की रात मोहल्ले के पुनाराम निर्मलकर के घर बैठकर बातचीत कर रहा था।

इस दौरान वार्ड का निवासी श्याम लाल गेंड्रे, कृष्णा गेंड्रे, शुभम गेंड्रे तीनो पहुचे। बोलने लगे दामाद अमित कुमार टंडन पथर्रा गांव में रहता है। दुर्ग जेल से पैरोल का कागज आया है उसमें सील साईन कर दो। जिसका विरोध लेखराम करने लगा क्योकि अमित उनके वार्ड का निवासी नहीं है।

बावजूद सील साईन किस आधार पर किया जाए। इसी बात को लेकर तीनो ने गाली गलौज कर जमकर मारपीट करने लगे। लेखराम साहू जामुल पालिका वार्ड 7 की पार्षद अश्वनी साहू के पति है। घटना में लेखराम के दाहिने पैर, गाल में चोंट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...