CG – यात्री बस हुई हादसे का शिकार: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अचानक नाले में गिरी, 25 लोग घायल

यात्री बस हुई हादसे का शिकार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के झलमला थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनियंत्रित होकर निजी बस पलट गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल बताए जा रहा हैं। झलमला थाना से मिली जानकारी अनुसार, आज सुबह 9.15 बजे जंगल रेंगाखार से कवर्धा जाने वाली जय भोरमदेव बस क्रमांक सीजी 09-एफ-0322 बस झलमला के धराजोड़ी घाटी के पास बड़ी नाला में गिर गई। ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह रेंगाखर से कवर्धा के लिए जय भोरमदेव बस 50 यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान झलमला धरा जोड़ी घाटी के पास बड़ी नाला में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही झलमला पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। इस हादसे में बस सवार 25 यात्री घायल हो गए।

घायलों में 15 यात्रियों को रेंगाखर व 10 घायलों को झलमला सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी घायलों का उपचार जारी है। साथ ही दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को पुलिस ने दे दी है।

Exit mobile version