CG में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे कड़ी ट्रक से जा भिड़ी यात्री बस… 43 यात्री घायल… 6 माह की बच्ची की मौत, CM साय ने जताया दुःख

CG

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 43 यात्री घायल है जिसमे से 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना महासमुंद जिले की है। आज तड़के सुबह दुर्ग से बस नंबर सीजी 23 एन 2400 यात्रियों को भरकर पुरी के लिए निकली थी। सुबह चार बजे के आसपास बस महासमुंद घंटेश्वरी मंदिर से करीब 200 मीटर दूर पहुंची ही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। बस सवार 43 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 19 यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर खड़ा ट्र्क राजस्थान पासिंग का है।

बताया जा रहा है कि सुबह चार बजे अंधेरा था। सड़क पर खड़ा ट्रक बस चालक को नजर नहीं आया और ये हादसा हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। सीएम ने लिखा, ‘महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची के निधन और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...