रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह आदेश जारी किया गया है. रेलवे ने रद्द ट्रेनों की सूची जारी की है.
ये ट्रेनें हुईं रद्द
आज रद्द रहने वाली ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रद्द रहेगा. आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी. आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 भी रद्द रहेगी. आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द है. आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी. आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द रहेगा. आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रद्द रहेगी.

कल भी ये ट्रेनें होंगी रद्द
कल रद्द रहने वाली ट्रेनों की बात करें तो कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रद्द रहेगी. कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रद्द रहेगी. कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा.
एक नजर में पढ़ें कैंसल्ड ट्रेनों का नाम
आज रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा