पाटन जनपद उपचुनाव : BJP प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने निर्वाचित जनपद सदस्य उर्वशी साहू को दी शुभकामनाएं, विकास के लिए सहयोग का दिया भरोसा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में निर्वाचित जनपद सदस्य उर्वशी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू उनके निवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उर्वशी साहू एवं उनके परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उनकी विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सुरेंद्र साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होता, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, गांव-गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना उसका प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव निर्वाचित जनपद सदस्य क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र साहू ने उर्वशी साहू को श्रीमद्भागवत गीता एवं मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र और ग्राम के विकास के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक राजनीति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव परिणाम जनमत का सम्मानित निर्णय होता है और जनहित के विषयों पर सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

सुरेंद्र साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की गति बढ़ाने तथा जनकल्याण के मुद्दों पर सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की प्रगति और जनसेवा के लिए हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस दौरान उर्वशी साहू के सुपुत्र आर्यन साहू, परिवारजन शरद साहू, सरोज साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी ने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...