प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को PCCF राव ने राज्य में हो रहे वनों के संवर्धन संबंधी कार्यों की दी जानकारी, एमपी सहित यहां के कैडर हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव से शैक्षणिक भ्रमण पर आए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत् भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने अरण्य भवन नवा रायपुर में सौजन्य भेंट की।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सौजन्य भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न रोजगारमूलक और वनों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास संवंधित कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उक्त अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) प्रदान के द्वारा 12 जून से 17 जून तक शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें प्रशिक्षु अधिकारी श्रेयश अग्रवाल मध्यप्रदेश संवर्ग, योगेंद्र सिंह महाराष्ट्र संवर्ग तथा प्रफुल्ल अग्रवाल केरल संवर्ग के 2021 बैच के परिवीक्षाधीन भारतीय वन सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत प्रशिक्षु अधिकारी, वन, जैव विविधता, वन्य प्राणी, जलवायु परिवर्तन, वनांचल के आदिवासी एवं अन्य ग्रामीणों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं से समन्वय स्थापित करते हुए गैर सरकारी संस्थान प्रदान द्वारा किये जा रहे कार्यों का अध्ययन एवं अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठन प्रदान के प्रतिनिधि आशुतोष नंदा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...