संडे को भी भिलाई निगम की टीम एक्टिव: गुरु घासीदास जयंती पर बैन के बावजूद कुछ दुकानदार बेच रहे थे मछली और चिकन… निगम ने दबिश देकर लगाया हजारों रूपए का जुर्माना; पढ़िए

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आज मांस विक्रय प्रतिबंधित रखने के निर्देश निगम द्वारा प्रसारित किए गए थे। मांस विक्रय करने वाले सभी क्षेत्रों का निरीक्षण प्रतिबंधित दिवस पर निगम की टीम के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम की टीम ने वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर सद्भावना चौक, भगवा चौक एवं स्पोर्ट्स क्लब के बाजू में मांस विक्रय होते हुए पाया।

मांस विक्रय के रूप में मछली तथा चिकन बेची जा रही थी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मांस विक्रय बंद कराया तथा चलानी कार्रवाई भी की। निगम ने जवाहर नगर स्पोर्ट्स कंपलेक्स के पास ढिल्लन चिकन कॉर्नर से 3000 रुपए, भगवा चौक कुरूद के पास सद्दाम से 1000 रुपए, अंबेडकर नगर सद्भावना चौक के पास भिलाई चिकन कॉर्नर से 10000 रुपए। इस प्रकार कुल 14000 रुपए जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की है।

निगम ने मांस विक्रय को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया और भविष्य के लिए प्रतिबंधित दिवस पर मांस विक्रय नहीं करने की चेतावनी भी दी। इसके अलावा निगम के अधिकारियों ने नेहरू नगर क्षेत्र, सुपेला चिकन मार्केट क्षेत्र, खुर्सीपार क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों का भी सघन निरीक्षण मांस विक्रय प्रतिबंध को लेकर किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Big Breaking : सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय,...

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...