पेंड्रा में धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का छापा : दो ठिकानों से 240 बोरी धान जब्त, MSP पर खपाने की थी तैयारी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान के अवैध भंडारण और खरीदी केंद्रों में अनियमित तरीके से धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील पेंड्रारोड के ग्राम बरवासन में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 240 बोरी धान बरामद कर जब्त किया गया है।

दो ठिकानों पर मिला 240 बोरी धान

प्रशासन को ग्राम बरवासन में अवैध रूप से धान जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त जांच दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान राजेंद्र गुज्जर के बाड़े में ट्रैक्टर पर लदी 35 बोरी और खुले में रखी 100 बोरी धान मिली। इस तरह उनके यहां से कुल 135 बोरी धान बरामद किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर ग्रामीण जीवन सिंह मारको के यहां 105 बोरी धान का अवैध भंडारण पाया गया। दोनों ठिकानों से बरामद कुल 240 बोरी धान को प्रशासन ने जब्त कर लिया। आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जब्त धान ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया है।

खेतों में कटाई शुरू नहीं, दूसरे किसानों से लाकर जमा किया था धान

जांच के दौरान पूछताछ में एक अहम बात सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, जिन दोनों व्यक्तियों के यहां धान मिला, उनके अपने खेतों में अभी कटाई और मिसाई (थ्रेशिंग) का काम शुरू नहीं हुआ था। पूछताछ में पता चला कि धान दूसरे किसानों के खेतों से लाकर यहां जमा किया गया था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि धान को समर्थन मूल्य पर होने वाली सरकारी खरीदी में अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से एकत्र किया गया था।

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की नजर

जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण और खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन की निगरानी जारी है। बरवासन में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से धान जमा करने वालों में हड़कंप मचा है। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोल्दा गांव में डीजे प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष...

महासमुंद। जिले के ग्राम कोल्दा में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता उस समय हिंसा के मैदान में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच किसी...

अंबिकापुर में छह बेजुबानों पर क्रूरता : CCTV फुटेज...

अंबिकापुर। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे बेजुबान जानवरों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां छह मासूम पिल्लों को...

कटघोरा में मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रेलर :...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई,...

छत्तीसगढ़ नहीं आएंगे नितिन नवीन : खराब मौसम के...

रायगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 के कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में...