VIDEO: भिलाई में दिखी गंगा-जमुना संस्कृति: हनुमान जन्मोत्सव पर मुस्लिम संगठन ने बांटे शर्बत व फल…हिंदुओं ने सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

भिलाई। गंगा-जमुना संस्कृति की तर्ज पर केम्प दो के लिंक रोड और टाउनशिप में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह उत्सव रज़ा जामा मस्जिद भिलाई केम्प 2 के पास मिनजानिब मुस्लिम युवा संगठन द्वारा मनाया गया। वहीं टाउनशिप में मुस्लिम संगठन भिलाई द्वारा आयोजन किया गया।

संगठन ने हनुमान जयंती पर अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। साथ ही शरबत, आइसक्रीम और फल आदि का वितरण किया गया। मुस्लिम भाइयों द्वारा हनुमान जयंती पर फल, शर्बत का वितरण और आपसी भाईचारा देखते ही बन रही थी।

यह नजारा हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूती प्रदान कर रहा था। जिन्होंने यह देखा, उसने इस कौमी एकता को सराहा। हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम युवाओं का आभार जताया।

इस अवसर पर मुस्लिम संगठन के शकील खां(वसीम),हैदर अली, मो.अकील,राज भाई, मो.नाजिम (बाबू ), मो. असरफ पवार, मो. अयान, मो. आमीर खा, मो. हुसैन, मो. आरिफ, आमीन पवार, मो आबिद, मो. साहिल व मो. तोहिद आदि ने अपनी सेवा दी।


टाउनशिप में भी बांटे गए थे शरबत और फल
गंगा-जमुना संस्कृति की तहजीब सिर्फ कैंप में देखने को नहीं मिली। भिलाई के टाउनशिप एरिया में भी पिछले दिनों ये नजारा देखने को मिला। मुस्लिम संगठन भिलाई के पदाधिकारी रज्जन अकील खान और अज्जू अहमद चौहान की टीम ने टाउनशिप में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में शरबत और फल बांटे।

उनका कहना है कि, ये आयोजन हर साल किया जाता है। मिनी इंडिया भिलाई में सभी आपसी सौहाद्र के साथ रहते हैं। आगे भी ये कायम रहेगा। विधायक देवेंद्र यादव ने भी इस आयोजन को सराहा और उन्होंने अपने हाथों से लोगों को शरबत, पानी बांटे।

महापौर नीरज पाल, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सभी ने उनको गले लगाकर धन्यवाद दिया। मुस्लिम समाज से फिरोज खान, अज्जू अहमद चौहान, आसिफ़ खान, फ़राज़ अहमद, मुजीब खान, नसीम खान, दानिश सलमान, मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...