छग के कलाकारों की मुंबई में प्रदर्शनी: डायरेक्टर अनुराग बसु ने किया उद्घाटन, भिलाई के गिलबर्ट जोसेफ की पेंटिंग बढ़ा रही शोभा

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई सहित छस के कलाकारों की प्रदर्शनी ‘सहअस्तित्व’ का आयोजन मुंबई की प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी में किया गया है। 14 फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 8 फरवरी को भिलाई की देश-दुनिया में पहचान बन चुके प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु एवं उनकी माता प्रसिद्ध रंगकर्मी दीपशिखा बसु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी को काफी सराहा व कलाकारों की प्रदर्शनी को सराहा। इस प्रदर्शनी में रायपुर से कृष्ण दास के प्रकृति को समर्पित चित्र प्रदर्शित हैं। वहीं खैरागढ़ से हुकुम लाल वर्मा के अमूर्त चित्र दर्शकों की ओर अपना ध्यान खींच रहे हैं। रायपुर से चंद्रपाल पंजारे के चित्रों में पुराने कपड़े (काथा) को एक कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहीं भिलाई से गिलबर्ट जोसेफ की पेंटिंग में अमूर्त के साथ मानव आकार को प्रयोगात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। जहांगीर आर्ट गैलेरी में रोजाना दर्शक पहुंच रहे हैं दर्शक इन कलाकारों की कलाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत गरम : सांसद...

जगदलपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई...

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। भोपाल एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...