छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नहर में गिरी पिकअप… 12 लोग थे सवार, 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गए, रेस्क्यू जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। नहर में हाई स्पीड पिकअप पलटकर गिर गई। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं बहाव में बह गई हैं, 5 लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे के पास का है।

जानकारी के अनुसार करीब 12 लोग पिकअप पर सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप सवार हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर सेवा के गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम रेस्क्यू में जुटी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...