दुर्ग। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग के शिवनाथ नदी से निकला कर आ रही है। जहां एक हादसे में पिकअप गाढ़ी चार सवारी के साथ नदी में बह गई। ये घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। गाड़ी में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे मौजूद थे। सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। कड़ी मशक्क़त के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने गाड़ी और चारों की लाश ढूंढी। ये बहुत बड़ी घटना है जैसे ही आस पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। सभी वहां जुट गए। बताया जा रहा है की ये हादसा छोटे पुल में हुआ है। ये मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो पिकअप वाहन जिसका नंबर CG 07 CN 0860 है वो राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग की और आ रहे थे। बताया जा रहा है कि, उसमें चार से अधिक लोग सवार थे। SDRF की 30 सदस्यीय टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाई गई है। टीम ने नदी के तेज बहाव में गाड़ी को खोज लिया है। नदी से गाड़ी सफलतापूर्वक निकाला गया। जिसके अंदर से 4 शव निकाला गया। पिकअप में चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र अंतर्गत सतरौद गांव निवासी लिलत साहू, पिता हरीचंद साहू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है इसके साथ गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। गाड़ी में जो महिला और बच्चों के शव मिले हैं मृतक चालक के पिता हरीचंद साहू ने उनकी पहचान नहीं की है। उनका कहना है कि ललित की पत्नी और दो बच्चे उसके घर में हैं। ये बच्चे और महिला कौन है वो नहीं पहचानते हैं। पुलिस ने चारों शव को पीएम के लिए दुर्ग मरचुरी में भेज दिया है। अब ये हत्या, दुर्घटना या सुसाइड का मामला है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
चालक के अलावा महिला बच्चों की हुई पहचान
कुमारी यश लक्ष्मी उम्र 13 साल
कुमारी कुमुद उम्र 07 साल
कुमारी गरिमा उम्र 11 साल (लापता)
तामेश्वरी देशमुख, पति गिरीश देशमुख, उम्र 33 वर्ष, निवासी सकरौद गुंडरदेही
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की देर रात एक बजे के करीब एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रही थी। उसमें 5 लोग सवार थे। गरिमा उम्र 11 साल की तलाश जारी है। सभी किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ा और वो नदी में जा गिरी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार तड़के से ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने दो से ती घंटे के रेस्क्यू के दौरान नदी के पानी जाकर वाहन को खोज लिया है। टीम का कहना था कि वाहन के अंदर 4 लोगों के शव फंसे हैं। ऐसा हो सकता है की गरिमा गाड़ी से निकल कर बह गई हो।
पुलिस ने बताया कि, गाड़ी क्रमांक CG 07 CN 0860 बोलेरो पिक अप में दिनाँक05/09/23 मंगलवार रात्रि करीब 12.30 बजे KGN ढाबा राजनांदगांव से खाना खाकर वापस बोरसी आ रहे थे इसी बीच शिवनाथ नदी में बड़े ब्रिज के बजाय छोटे ब्रिज से नदी पार कर ही रहे थे कि गाड़ी नदी में गिर गई और सभी चार लोग जो इसमे सवार थे डूब गये आज सुबह से SDRF की टीम एवं पुलिस ने गाड़ी और सभी बॉडी को 10 बजे प्रातः निकाल लिया गया है।
ललित कुमार साहू मृतक पिता हरिचंद साहू
निवासी बोरसी दुर्ग
और एक अज्ञात महिला दो बच्चियां उम्र 9 और 10 वर्ष
(मृतक ललित साहू मुल निवासी सकरौद गुंडरदेही )
अज्ञात महिला और बच्चियों की पहचान करायी जा रही है
ASP संजय ध्रुव ने क्या बताया? देखिये वीडियो
विधायक अरुण वोरा पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही दुर्ग के विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने पुलिस के पास दुर्घटना काफी हो रही हैं। इसे रोकने के लिए वो यहां पर पुलिस चौकी भी बनवाएंगे।