छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप… इतने पदों पर निकली है भर्ती… पढ़िए डिटेल्स

सूरजपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 6 मई 2022 को समय 10:30 बजे से 2:00 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज पर्री सूरजपुर में प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेट लिमिटेड अम्बिकापुर जिला- सरगुजा छ०ग० के द्वारा निम्न पदो हेतु भर्ती किया जाना है।

रिक्त पदों में लाइफ मित्रा के लिए 25 पद एवं पाइर ऑफ सेल्स परसन के 15 पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास उम्र 18 से 50 वर्ष तथा यूनिट मैनेजर (प्रोजेक्ट शक्ति) के 05 एवं यूनिट मैनेजर (प्रोजेक्ट शिवा) के 05 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन उम्र 21 से 40 वर्ष, जिनका कार्यस्थल अंबिकापुर निर्धारित किया गया है।

इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ 6 मई दिन शुक्रवार को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...