बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: दुर्ग में लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप, 25 अप्रैल को 103 पदों पर होगी भर्तियां

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 25 अप्रैल 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पीटल उतई एवं रिलाईस निपोन लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अधिसूचित कुल 103 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पीटल उतई द्वारा डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आई.सी.यू. ईचार्ज, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशिन, एम्बुलेंस ड्राईवर, सिक्युरिटी गार्ड एवं मेडिकल स्टोर हेतु 88 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त पर्दों हेतु निर्धारित योग्यता एम.बी.बी.एस./बी.ए.एम.एस./जी.एन.एम./बी.एस.सी. नर्सिंग/ डिप्लोमा इस एक्स-रे, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशियन/10वी/12वी एवं स्नातक उत्तीर्ण है तथा वेतन 9500 रूपए से 55000 रूपए प्रतिमाह तक है।

रिलाईस निपोन लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाईफ प्लानिंग ऑफिसर (महिला) के 15 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इस पद हेतु निर्धारित योग्यता स्नातक उत्तीर्ण है। उक्त पद केवल स्नातक उत्तीण विवाहित महिला आवेदकों के लिए आरक्षित है। आवेदक को दुर्ग जिले का निवासी एवं स्वयं का वाहन होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...