भिलाई में दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समिति द्वारा पर्यावरण को सहेजने के लिए अच्छी पहल: “पौधारोपन और संवर्धन” का चलाया अभियान… लोगों ने पौधारोपन के साथ पौधों को लिया गोद… सभापति साहू रहें चीफ गेस्ट; भिलाई TiMES ने भी लगाया 6 फीट का बरगद

भिलाई। आज के दौर में हर जगह प्रदुषण से लोग बेहाल हैं। जिसका मुख्या कारण है पेड़ लगाने के जगह पेड़ काटना। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत दुर्गा नगर पश्चिम, सूर्या मॉल रोड, भिलाई में दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समिति द्वारा नेक पहल की गई है। जिसके लिए समिति द्वारा पौधारोपन करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की खास बात ये है की लोग यहां सिर्फ पौधारोपन नहीं कर गोद ले रहे है। जिसके तहत समय-समय पर लोग पौधों की देखभाल करेंगे।

दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समिति के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि, अपने आसपास के पर्यावरण को सहेजने और समृद्ध करने हेतु “दुर्गा नगर पश्चिम,” भिलाई द्वारा “पौधारोपन और संवर्धन” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत नए साल के पहले दिन 1 जनवरी से प्रारंभ होकर आज 19 जनवरी को दशहरा उद्यान में 10 बजे संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू और सह अतिथि के रूप में भिलाई टाइम्स के चीफ एडिटर यशवंत साहू के प्रतिनिधित्व पत्रकार लाभेश घोष उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सह अतिथि रूप में उपस्थित भिलाई टाइम्स के पत्रकार लाभेश घोष ने कहा कि, “आज मुझे हमारे बॉस यशवंत साहू जी के प्रतिनिधित्व में इस मुहिम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, क्योंकि हमारे चीफ एडिटर सर आउट ऑफ स्टेशन है। हमारे बॉस यशवंत साहू जी एक नारा है “सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगे हम…” जिसका सही उद्धारण आपलोग दे रहे है।”

इस मुहिम पर सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा कि, “चुकि इस आयोजन में लोगों द्वारा 6 फीट बड़े पौधो को रोपित कर, तुरंत ट्री गार्ड लगाया जा रहा हैं और उन पौधों के संवर्धन की जिम्मेदारी, अपने बच्चों के नाम से, उसे गोद लेकर उठाई जा रही है, इसलिए यह पहल अनुकरणीय है।”

उन्होनें आगे कहा कि, “पौधारोपण आसान है, लेकिन उसे सहेजकर बड़ा करना बहुत मुश्किल है इसलिए ज्यादातर पौधे वृक्षारोपण के एक साल बाद दिखाई नहीं देते। दुर्गा नगर पश्चिम सामाजिक विकास समिति का ये पहल बाद ही प्रशंसिय है क्योंकि यहां न केवल पौधा लगाया जा रहा उन्हें गोद भी लिया जा रहा है। भिलाई टाइम्स के नाम का भी आज यहां बरगद का पौधा लगाया गया है। जिसका हमारी टीम समय-समय पर देख रेख करने जरूर आएगी। सम्मान देने के लिए समिति के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद और सफल मुहिम के लिए बहुत-बहुत बधाई।”

कार्यक्रम में सभपति गिरवर बंटी साहू ने लार्जेटोनिया और लाभेस घोष ने बरगद व कमेटी मेंबर्स द्वारा गुलमोहर, बॉटल पाम, पीपल, कोनोकारपस, आम, महोगनी, कदम, , मौल श्री, नीम, कनेर के पौधे लगाए गए, पौधों के संवर्धन हेतु विनोद हिरवानी , राज एम दुबे, ऋषि कुमार, रंजीव भल्ला, बी के साहू, देवकांत, जस्सी परमजीत सिंह, डा पवन देशमुख, नीलिमा वर्मा, विपिन पाल, हसन पिछोरे, शरीफ उल्लाह, सनाउल्लाह, मनहरण साहू, दीपक सुलेरे आदि परिवारो ने पौधों को गोद ले लिया है।

आयोजन में चंदा हिरवानी, बीसन देशमुख, अरुण पंडा, खेमचंद साहू, रंजीत कुमार, चेलर्षि कुमार, शरद बाघमारे, जी. बी. पात्रो, भूपेश, अरमियान अली ने सराहनीय योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार...

Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले...

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र...

छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट...

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का...

Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू...

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का...

ट्रेंडिंग