मेयर के जन्मदिन पर ग्रीन सिटी की नींव: निर्मल कोसरे संग कांग्रेसी लगाएंगे 11 हजार पौधे…सीएम हाउस से शुरू किया पौधा वितरण

भिलाई। महापौर निर्मल कोसरे के जन्मदिन 3 जुलाई को यादगार बनाने कांग्रेस के युवाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। युवाओं ने इस दिन भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में हरियाली बिखेरने का संकल्प लेकर 11 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। शुक्रवार को भिलाई-3 स्थित मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय से पौधों का वितरण शुरू कर दिया गया है।

महापौर निर्मल कोसरे 3 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। महापौर बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। लिहाजा समर्थक और भिलाई – चरोदा के कांग्रेस जनों ने महापौर के जन्मदिन को खास बनाने 11 हजार वृक्षारोपण का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

इस अभियान से आम नागरिकों के साथ साथ व्यापारी, मीडिया, सामाजिक संगठन, स्कूल, कॉलेज, पुलिस थाना, आंगनबाड़ी केंद्र आदि को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ा जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की सोच के साथ इस अभियान को सफल बनाने कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर, दुकानों और सरकारी व निजी संस्थानों सहित विभिन्न संगठनों को पौधा वितरण कर रहे हैं। इसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में महापौर निर्मल कोसरे की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर एवं मुख्यमंत्री के निज सचिव के. के. चन्द्रवंशी को पौधे की थैली भेंटकर किया गया। इस तरह 11 हजार पौधों का वितरण भिलाई – चरोदा के पूरे 40 वार्ड में किया जा रहा है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकट रमना, एम. जॉनी, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, बीएन राजू, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, अकरम हामिद, इन्द्रजीत यादव, युवराज कश्यप, अभिनव गौतम आदि उपस्थित थे।

पौधे के साथ वर्मी खाद और अपील पत्र
युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद ने बताया कि महापौर निर्मल कोसरे के जन्मदिन 3 जुलाई को भिलाई – चरोदा में 11 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाना है।

इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महापौर की तस्वीर वाली थैली में एक पौधा, महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा निर्मित वर्मी खाद के सौ ग्राम मात्रा का पैकेट और अपील पत्र रखा गया है।

इस थैली को निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर और दुकानों के साथ साथ स्कूल, कॉलेज, थाना, बैंक, तहसील कार्यालय सहित अन्य सरकारी एवं निजी कार्यालयों में वितरित किया जा रहा है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान! भिलाई आयुक्त के...

भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।...

मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का...

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

दुर्ग निगम ने की नागरिकों से अपील… गीला, सूखा...

दुर्ग। दुर्ग में निगम प्रशासन द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार सुबह आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्ड 52...

ट्रेंडिंग