रक्षाबंधन पर गौवंशों की रक्षा का संकल्प: घायल मवेशियों को युवाओं ने बांधी राखी… सरगुजा में गौसेवा मंडल की पहल

सरगुजा। रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक प्यारा दृश्य देखने को मिला। भाई बहन के अटूट रिश्ते की कई कहानी आपने सुनी होंगी, रक्षाबंधन पर हम आप कों इस अटूट रिश्ते की एक ऐसी तस्वीर दिखा रहें हैं जिसकी चर्चा पुरे शहर में हो रही हैं, गौ सेवा मंडल के सदस्यों के द्वारा घायल और चोटिल गौवंश कों राखी बांधकर उनकी रक्षा और देखभाल करने का संकल्प लिया हैं। दरअसल शहर की सड़को में इन दिनों मवेशियों के मालिकों के द्वारा सड़को पर खुला छोड़ दिया जा रहा हैं, जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाए हो रही हैं, राहगीरों के साथ ही इस हादसे में गौवंश भी घायल हो रहें हैं, गौवंस का सही से उपचार हो सके जिसके लिये शहर के युवाओ के द्वारा गौसेवा मंडल का संचालन कर दुर्घटनाओ में घायल गौवंश का शेल्टर में बेहतर उपचार किया जा रहा हैं, सोमवार को रक्षाबंधन पर गौसेवा मंडल के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ शेल्टर पहुंच कर गौवंशों कों राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया हैं, मंडल के सदस्यों ने विधिवत आरती उतारकर एवं गुड़ खिलाकर गौवंशों को रक्षा सूत्र बांधा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...